VSTPS, Vindhyanagar, Singrauli, MP, pin-486885 drvertikadey@yahoo.com

साइनस के लिए घरेलू उपचार: इम्यूनिटी कैसे बढ़ाए और छींकों को कहें बाय-बाय! क्या आप भी उन लोगों में से

साइनस के लिए घरेलू उपचार: इम्यूनिटी कैसे बढ़ाए और छींकों को कहें बाय-बाय! क्या आप भी उन लोगों में से

09 November 2025 Rahul

साइनस के लिए घरेलू उपचार: इम्यूनिटी कैसे बढ़ाए और छींकों को कहें बाय-बाय!

क्या आप भी उन लोगों में से हैं जिनकी सुबह की शुरुआत छींकों की झड़ी से होती है? तो यह साइनस के लक्षण में से एक है और जब सर्दी-जुकाम का मौसम आता है, तो नाक बहना और बार-बार छींक आना—यह सब हमें थका देता है। यह सिर्फ मौसम का बदलाव नहीं है, बल्कि आपके शरीर का संकेत है कि उसकी इम्यूनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) थोड़ी कमज़ोर पड़ रही है।

अच्छी खबर यह है कि आप अपनी रसोई में ही सर्दी-जुकाम के घरेलू इलाज ढूंढ सकते हैं। छींक आने के कारण को समझकर और सही ठंड में खाना खाकर हम इस समस्या को जड़ से खत्म कर सकते हैं।

छींक आने का कारण: आखिर आपकी नाक क्यों नाराज़ है?

 

यह साइनस के घरेलू उपचार ढूँढ़ने की शुरुआत है। बार-बार छींक आना सिर्फ ठंड लगने की वजह से नहीं होता; इसके कुछ अन्य कारण भी हैं:

ठंडी हवा का लगना: जब हम सर्दियों में ठंडी और सूखी हवा से साँस लेते हैं, तो नाक की अंदर की परतें तुरंत प्रतिक्रिया देती हैं। वे हवा को गर्म और नम करने के लिए अतिरिक्त बलगम (Mucus) बनाना शुरू कर देती हैं, जिससे छींकें आती हैं।

घर के अंदर की एलर्जी: ठंडियों में हम खिड़कियाँ बंद रखते हैं, जिससे धूल के कण (Dust Mites) और फफूंदी (Mould) जैसी चीज़ें घर के अंदर ही रह जाती हैं। ये भी मुख्यतः रूप से छींक आने का कारण बनते हैं, क्योंकि ये एलर्जी को बढ़ाते हैं।

कमज़ोर इम्यूनिटी: अगर आपकी इम्यूनिटी कमज़ोर है, तो आप सर्दियों में होने वाले वायरस (Cold Virus) और एलर्जी से लड़ने में कामयाब नहीं होते, जिसके चलते आपको लगातार सर्दी-जुकाम के घरेलू इलाज की ज़रूरत पड़ती है।

ठंड में क्या खाएं?: इम्यूनिटी कैसे बढ़ाए?

छींकों को रोकने का सबसे अच्छा तरीका है अपने शरीर को अंदर से मजबूत करना। ठंड में खाना कैसा हो, आइए जानते हैं:

1. एंटी-एलर्जिक सुपरफूड्स

कुछ खाद्य पदार्थ प्राकृतिक रूप से एलर्जी से लड़ते हैं, जिन्हें Anti Allergic Foods कहा जाता है:

हल्दी वाला दूध: हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व होता है जो सूजन कम करता है। रात को सोने से पहले गरमागरम हल्दी वाला दूध पीना सर्दी-जुकाम के घरेलू इलाज में सबसे रामबाण है।

शहद और अदरक: रोज़ सुबह एक चम्मच अदरक के रस में थोड़ा शहद मिलाकर खाएँ। यह गले की खराश और बार-बार छींक आना रोकने में मदद करता है।

 

2. विटामिन सी का रोजाना सेवन

विटामिन सी आपके इम्यूनिटी को कैसे बढ़ाए का सबसे तेज़ तरीका है। सर्दियों में मिलने वाले संतरे, नींबू, और ख़ासकर आंवला को अपनी रोज़ाना की डाइट का हिस्सा बनाएँ। यह आपके शरीर को संक्रमण से लड़ने की शक्ति देता है।

 

3. गरमागरम काढ़ा- आपके आंतरिक शरीर के लिए

हमें तुलसी, अदरक, काली मिर्च और लौंग को पानी में उबालकर एक असरदार काढ़ा बनाना है जो एक बेहतरीन इम्यूनिटी बूस्टर फूड है। यह कफ को पिघलाता है और साइनस से छुटकारा दिलाने का काम करता है।

 

जुकाम में क्या करना चाहिए?

भाप लेना: जब भी नाक बहुत बंद लगे या बार-बार छींक आना शुरू हो, तो गर्म पानी में नीलगिरी (Eucalyptus) का तेल डालकर भाप लें। यह तुरंत राहत देगा।

गुनगुना पानी: पूरे दिन ठंडा पानी पीने से बचें। गुनगुना (न ज्यादा गरम न ज्यादा ठंडा) पानी या हर्बल चाय पीते रहें।

विटामिन डी के लिए धूप लें: सर्दियों की हल्की गर्माहट वाली धूप में बैठना विटामिन डी का सबसे अच्छा स्रोत है, जो हड्डियों और आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाता है और सर्दी का इलाज में मदद करता है।

आखरी सलाह - डॉ॰ वर्तिका कुलश्रेष्ठ

बार-बार छींक आना कोई बड़ी बीमारी नहीं है, यह बस आपके शरीर का तापमान और नमी को संतुलित करने का प्रयास है। इन इम्यूनिटी बूस्टर फूड और साइनस के घरेलू उपचार को अपनाकर आप न सिर्फ सर्दी का इलाज कर सकते हैं, बल्कि इस सर्दी को बिना किसी रुमाल के गुजार सकते हैं!